Apna Khata 2025 अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल, भू नक्शा देखें
अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्यवासियों को जमीन से संबंधित सुविधाएं देने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। आप अपना खाता (राजस्थान) (e Dharti) – जमाबंदी नकल, भू-नक्शा, खसरा/खतौनी और नामांतरण आवेदन/स्थिति के लिये आवेदन कर सकते हैं|
राजस्थान राज्य के Land Records Apna Khata Rajasthan इस पोर्टल उपलब्ध है जमीन से सम्बन्धित सेवाओ के लिये इस पोर्टल का इस्तेमाल करे।
जमाबंदी नकल (खसरा/खतौनी) कैसे देखें?
अपने जमाबंदी नकल (खसरा/खतौनी) की नक़ल प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- Apna Khata Rajasthan के माध्यम से जमाबंदी नकल (खसरा/खतौनी) देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल – apnakhata.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर जमाबंदी नक़ल पर क्लिक करें.

- इसके बाद जिला चुनें के विकल्प पर क्लिक करके अपने जिले का चुनाव करना होगा, जिसमें आप रहते हैं।
- जिले का चुनाव करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने तहसील के भी चुनाव करना होगा।
- तहसील का चयन करने के करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा,
- जिसमे आपको “ऑनलाइन जमाबंदी ” विकल्प का चयन करना है और आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा।

- गाँव का चयन करने के करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमे आप जमाबंदी प्रतिलिपि या फिर नामांतरण प्रतिलिपि इनमे से कोई एक प्रतिलिपि चुने।

- जमाबंदी प्रतिलिपि का चयन करने के करने के बाद आपके सामने एक नया विकल्प आएगा जिसमे आपको वर्तमान नकल , दिनांक से या फिर गत नकल इनमे से कोई एक प्रतिलिपि चुने।

- बाद मे खाता से, खसरा से, और नाम से विकल्प चुने और चयन करले।

- जैसे उदाहरण के लिए हमे खाता संख्या का विकल्प चुना और खाता संख्या “7” का चयन किया तब उसके बाद जो विवरण आया उसमे आवेदक का नाम और अन्य विवरणी उपलव्द हो गयी |
- अब आप आपको जमाबंदी नकल प्राप्त करने के लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे – “नकल (सूचनार्थ)” और “ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नकल”। यहाँ आप अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प का चयन करें.
नकल (सूचनार्थ) –> मुफ्त में उपलब्ध है एक साधारण नकल जिसका इस्तेमाल केवल जानकरी हेतु कर सकते है। |
ई-हस्ताक्षारित –> शुल्क भरना होता है डिजिटल हस्ताक्षर होने के कारन अधिकृत नक़ल होती है जिसका इस्तेमाल सरकारी कामो के लिये कर सकते है। |
- अगर आप मुफ्त में उपलब्ध है एक साधारण नकल प्राप्त करना चाहते हैं तो नकल (सूचनार्थ) पर क्लिक करें जिसके बाद अपना खाता नकल जमाबंदी (Mera Khata) की जानकारी आ जायेगी Print पर क्लिक करके आप इसकी कॉपी डाउनलोड कर सकते है।

- इस तरह से आप राजस्थान जमाबंदी नकल प्राप्त कर सकते हैं और आप इसकी कॉपी डाउनलोड कर print या pdf मे प्राप्त कर सकते हैं|
भू नक्शा राजस्थान देखें (खेत का नक्शा राजस्थान online)
- Bhu Naksha Rajasthan देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल – Bhu Naksha Rajasthan जाये।
- अब होमपेज पर अपना District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Sheet No. चुने।

- जैसे जी आप अपना District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Sheet No. का चयन करते हैं उसके बाद मे जमीन का नक्शा आयेगा यहा अपना प्लॉट चुने।
- Plot Details में जमीन की जानकारी दिखेगी उसके बाद Nakal या फिर Same Owner Nakal पर क्लिक करे।

- आखिर में भू नक्शा आ जायेगा नक़्शे में आप जमीन के चारो दिशाओ की अन्य जमीन भी देख सकते है। नक्शा डाउनलोड करने के लिये Report चुने और Show Report pdf पर क्लिक करे।

- इस तरह से आप राजस्थान भूनक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और आप इसकी कॉपी डाउनलोड कर print या pdf मे प्राप्त कर सकते हैं|
नामांतरण के लिए आवेदन करें(Mutation Apply Rajasthan)
- Apna Khata Rajasthan के माध्यम से नामांतरण के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल – apnakhata.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर आपको नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म दिखेगा, यहां आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम आदि दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको नामांतरण के आवेदन का प्रकार चुनना होगा, इसके सभी प्रकार नीचे तालिका में दर्शाए गए हैं:
1) आवेदक की जानकारी –> | आवेदक का नाम आवेदक के पिता का नाम मोबाइल ईमेल आवेदक का पता |
2) गांव चुने –> | जिस गाँव मे आप नामांतरण के लिये आवेदन करना चाहते है उस गाँव को चुने |
3) आवेदन प्रकार –> | नामांतरण के लिये आवेदन का प्रकार चुने |
नामांतरण आवेदन प्रकार | आवश्यक दस्तावेज |
बैंक से लिए गए ऋण का नामांतरण दर्ज करने हेतु –> | 1. पंजीकृत रहन पत्र 2. गैर पंजीकृत रहन पत्र |
रहनमुक्त (ऋणमुक्त) का नामांतरण दर्ज करने हेतु –> | 1. मूल रहनमूक्त पत्र |
विरासत का नामांतरण दर्ज करने हेतु –> | 1. मृत्यु प्रमाण पत्र 2. प्रमाणित वारिस सजरा 3. स्वय का शपथ पत्र 4. उत्तरदायित्व का शपथ पत्र |
हकत्याग का नामांतरण दर्ज करने हेतु –> | 1. पंजीकृत हक़त्याग पत्र |
उपहार का नामांतरण दर्ज करने हेतु –> | 1. पंजीकृत उपहार पत्र |
नाबालिग से बालिग का नामांतरण हेतु –> | 1. तहसीलदार या उच्चाधिकारी का नाबालिक से बालिग दर्ज करने का आदेश 2. आयु के प्रमाण स्वरूप फोटो पहचान पत्र की प्रति |
- आवेदन का प्रकार चुनने के बाद आपको खाता/खसरा चुनकर खातेदार को चुनना है उसके बाद उपहार लेने वाले काश्तकारो की जानकारी भरनी है आखिर में दस्तावेज pdf फाइल में अपलोड करके आवेदन Submit कर दे।
- अब आप सभी जानकारी दर्ज के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

Note –
- आवैदन की संपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में मान्य होगी।
- दस्तावेज एक ही पी.डी.एफ. फाईल में सम्मिलित करके तैयार रखें, इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
- नामांतरण की स्थिति देखने के लिए आपको सर्वप्रथम राजस्थान भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – apnakhata.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर आपको नामांतरण की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- यहाँ आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, यहाँ पर आप अपने जिले को खोज कर नामांतरण की स्थिति को देख सकते हैं |

- नामांतरण की स्थिति मे जिले के अनुसार नामांतरण स्थिति (Mutation Status) देख सकते है जिस तारीख को जानकारी अपडेट होती है वह तारीख भी दिखेगी।
सहमति विभाजन के लिए आवेदन करें
- Apna Khata Rajasthan के माध्यम से सहमति विभाजन के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल – apnakhata.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर सहमति विभाजन के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें.

- आवेदन हेतु निम्न सभी दस्तावेज बिंदुवार पृथक-पृथक पीडीएफ फाइल तैयार रखें
- प्रार्थनापत्र
- सहमति विभाजन इकरारनामा
- प्रस्तावित विभाजित भूमि का नजरी नक्शा
(मूल नक्शे की सत्यप्रति पर विभाजन के अनुसार भूमि को दर्शाते हुए) - सहखातेदारों के पहचान पत्रों की स्व: प्रमाणित प्रति
- अब आप “मेरे पास उपरोक्त सभी दस्तावेज पीडीएफ फाइल में उपलब्ध है” के टिक बॉक्स पर क्लिक करें और “आगे चलें ” बटन पर क्लिक करें |

- आप जिस जिला मे आवेदन करना चाहते है उस जिला का चयन करें उसके बाद तहसील और फिर उस गाँव को चुने और “आगे चलें ” बटन पर क्लिक करें |

- अब आप सभी सभी टिक बॉक्स पर क्लिक करें और खाता संख्या की जानकारी मे हाँ या नहीं के विकल्प का चयन करें | अगर आपको खाता संख्या की जानकारी नहीं है तो नहीं के विकल्प का चयन करें और खसरा संख्या की जानकारी मे हाँ या नहीं का चयन करें |

- जैसे ही आप खसरा संख्या की जानकारी मे हाँ का चयन करते हैं आपके सामने जिस गाँव का आपने चयन किया था उस गाँव का खसरा संख्या की जानकारी उपलव्द हो जाएगी जिसमे से आपको अपने खसरा संख्या का चयन कर आगे चलें बटन पर क्लिक करना है|

- उदाहरण के लिए हमने 39/2 का चयन किया है अब आप एक आवेदक चुने एवं सभी सह खातेदारों के मोबाईल न. अंकित करे | चुने हुए आवेदक के मोबाईल से ओटीपी प्रमाणित होने के उपरांत ही आवेदन पूर्ण होगा |

- मोबाइल नंबर से प्राप्त otp सत्यापित करने के बाद आगे चलें बटन पर क्लिक करें और उसके बाद सहमति विभाजन आवेदन की आगे की प्रक्रिया पूर्ण करें |
Apna Khata Rajasthan आवेदन की वर्तमान स्थिति देखें
- Apna Khata Rajasthan के माध्यम से आवेदन की वर्तमान स्थिति देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल – apnakhata.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर आवेदन की वर्तमान स्थिति पर क्लिक करें.

- क्लिक करने के बाद आवेदन की वर्तमान स्थिति का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको टोकन नंबर डालकर ” सभी नामांतरण या सीमाज्ञान” विकल्प मे से किसी एक का चयन करना होगा |

- आप अगर उस टोकन नंबर से संबन्धित सभी नामांतरण की जानकारी चाहते हैं तो “सभी नामांतरण ” विकल्प का चयन कर आगे चले बटन पर क्लिक करें |
- अब आपके सामने आवेदन की वर्तमान स्थिति लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- आप इस आवेदन की वर्तमान स्थिति को डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
अपना खाता कांटेक्ट डिटेल्स
पता :- | राजस्व मण्डल राजस्थान, टोडरमल मार्ग, सिविल लाईन, अजमेर |
हेल्पलाइन नंबर :- | 91-145-2627620, 91-145-2627023, 91-145-2627024, 91-145-2429232 |
ईमेल | bor-rj[at]nic[dot]in |
अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
इस पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है:
- जमाबंदी नकल और नामांतरण प्रतिलिपि
- भू-नक्शा राजस्थान
- नामान्तरण (Mutation) के आवेदन
- नामांतरण की स्थिति
- सहमति विभाजन के लिए आवेदन
- सीमाज्ञान हेतु आवेदन
- गैर-प्रतिबंधित राजकीय भूमि का विवरण
- ई-मित्र लॉग इन
- अपना खाता संपर्क विवरण
- प्रतिलिपि शुल्क का विवरण
- राजस्व अधिकारी लॉग इन
- भूमि रिकार्ड्स, इत्यादि.
- ई-पंजीयन
- जिले के अनुसार नामांतरण की स्थिति