राजस्थान सरकार द्वारा भू नक्शा की जानकारी के लिए bhunaksha.rajasthan.gov.in पोर्टल की ऑनलाइन शुरुआत ही गयी है जो भूमि के नक्शे और रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराता है।
राज्य के लोग अब अपने खेत और प्लाट का नक्शा घर बैठे आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी| राजस्थान भू नक्शा पोर्टल पर आप अपनी जमीन के साथ-साथ अपने गांव का भी नक्शा देख सकते हैं। राजस्थान के लोगों को जमीन से जुड़ी कालाबाजारी से बचाना है। लोगों को अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देना है। जमीन से जुड़े कार्यों को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता मिलेगी।
भू नक्शा राजस्थान 2025 Online कैसे देखे
- Step 01 – भू नक्शा राजस्थान 2025 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/Viewmap/ पर जाना होगा।
- Step 02 –इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें अपना District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Shett No. चुने।

- Step 03 –जैसे जी आप अपना District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Sheet No. का चयन करते हैं उसके बाद मे जमीन का नक्शा आयेगा यहा अपना प्लॉट चुने।
- Step 04 –Plot Details में जमीन की जानकारी दिखेगी उसके बाद Nakal या फिर Same Owner Nakal पर क्लिक करे।

- Step 05 –आखिर में भू नक्शा आ जायेगा नक़्शे में आप जमीन के चारो दिशाओ की अन्य जमीन भी देख सकते है। नक्शा डाउनलोड करने के लिये Report चुने और Show Report pdf पर क्लिक करे।

- Step 06 –इस तरह से आप राजस्थान भूनक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और आप इसकी कॉपी डाउनलोड कर print या pdf मे प्राप्त कर सकते हैं|
अतिरिक्त सुविधाएँ
सुविधा | विवरण |
---|---|
मल्टी-लेयर नक्शा | सैटेलाइट दृश्य, गूगल मैप्स, या बिंग मैप्स के साथ नक्शा देखें। |
ज़ूम और पैन | नक्शे को बड़ा/छोटा करें या घुमाएँ। |
समान मालिक नकल | एक मालिक के सभी प्लॉट्स का नक्शा एक साथ देखें। |
सीमा बिंदु | प्लॉट की सीमाएँ और कोने के बिंदु देखें। |
3D मैपिंग | कुछ जिलों में 3D नक्शे उपलब्ध (मई 2025 तक सीमित क्षेत्रों में)। |
नोट: यह ऑनलाइन नकल कानूनी कार्यों (जैसे कोर्ट या बैंक) के लिए मान्य नहीं है। प्रमाणित नकल के लिए तहसील कार्यालय या ई-मित्र से संपर्क करें।
Bhu Naksha Rajasthan FAQ’s
1. राजस्थान में अपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें?
भू नक्शा राजस्थान (bhunaksha.rajasthan.gov.in) राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो भूमि के नक्शे और रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराता है। अपना District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Sheet No. का चयन कर नक्शा देख सकते हैं |
2. भू नक्शा देखने के लिए प्लॉट नंबर कैसे पता करें?
नक्शे में सभी प्लॉट नंबर दिखते हैं। आप उसमें से अपना प्लॉट नंबर पहचान सकते हैं या सर्च बार में सीधे नंबर डाल सकते हैं।
3. क्या राजस्थान भू नक्शा प्रिंट किया जा सकता है?
हाँ, नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड होने के बाद आप उसे आसानी से प्रिंट भी कर सकते हैं।
4. भू नक्शा राजस्थान पोर्टल किसके द्वारा संचालित है?
यह पोर्टल राजस्थान सरकार के राजस्व मण्डल द्वारा संचालित है और इसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड की पारदर्शिता और नागरिक सुविधा को बढ़ाना है।