Skip to content

Apna Khata Mitra

राजस्थान जमाबंदी नकल, भू नक्शा, नामांतरण ,e Dharti

  • e-Mitra
  • नामांतरण के लिए आवेदन – स्थिति

Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर e-Mitra लॉगिन कैसे करें?

e-Mitra लॉगिन राजस्थान सरकार की एक पहल है जिसके द्वारा राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा नागरिक कई अन्य भूमि से संबधित सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं|

राजस्थान सरकार ने लैंड रिकॉर्ड पोर्टल – apnakhata.rajasthan.gov.in पर भूमि से संबधित सेवाएँ ऑनलाइन उपलव्द कर दी है पर कुछ सेवाओं को एक्सेस करने के लिए ई-मित्र यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ती है, इस पोर्टल पर नागरिक e-Mitra लॉग इन करके सभी सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं, नीचे लॉग इन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है|

ई-मित्र लॉगिन करें

 

अपना खाता पोर्टल पर e-Mitra Registration करने का आसान तरीका

e-Mitra लॉगिन करने के लिए आवश्यक चरण :-

  • Step 01 – अपना खाता पोर्टल पर e-Mitra लॉगिन के लिए करने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://emitra.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • Step 02 – इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको दाहिनी तरफ “ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)” दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
e-mitra-login
  • Step 03 – लॉगिन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर नए पेज में sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट खुल जाएगी। आपको होम पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
E Mitra Rajasthan
  • Step 04 – रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आप एक नया पृष्ठ देखेंगे। आप जन आधार, भामाशाह, फेसबुक या गूगल पर क्लिक करके पंजीकृत कर सकते हैं।
E Mitra registration Rajasthan
  • Step 05 – आपको एसएसओ आईडी बनाते समय अपना यूजर नाम और पासवर्ड बनाना होगा। और अपने आप को पंजीकृत करना होगा।
  • Step 06 – आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लीक करते हैं। आपको फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों को सही-सही भरना होगा।
  • Step 07 – आपकी पंजीकरण प्रक्रिया इस तरह समाप्त होगी। लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज पर वापस जाना होगा।
  • Step 08 – आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करना होगा। अब आप ई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Apna Khata पोर्टल के जरिए eMitra लॉगिन की सुविधा अब उपलव्द नहीं है|अब आप राजस्थान सरकार राजस्व मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट से “ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)” नहीं कर सकेंगे | अब “ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)” करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वैबसाइट https://emitra.rajasthan.gov.in/ पर ही जाना होगा |

अपना खाता पोर्टल पर e-Mitra Login करने का आसान तरीका

नागरिकों को पोर्टल में रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद ही ई मित्र पोर्टल में लॉगिन करने की अनुमति मिलेगी। नीचे लॉगिन करने का तरीका दिखाया गया है।

  • राजस्थान ई मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, होम पेज में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए टैब में स्वचालित लॉगिन (SSO) पोर्टल में लॉगिन जानकारी दर्ज करें। और फिर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस तरह ई मित्र लॉगिन करना पूरा हो जाएगा।

eMitra Rajasthan Mobile App Download Guide

  • राजस्थान सरकार द्वारा eMitra की सुविधा को आसान बनाने के लिए ई-मित्र राजस्थान मोबाइल ऐप की सुविधा दी गयी है आप ई-मित्र राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए ई-मित्र पोर्टल पर जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के बाद, होम पेज पर डाउनलोड ऐप का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद आपको Download AppAndroid eMitra App Download, Iphone eMitra App Download, Windows eMitra App Download इन दिए गए तीन विकल्पों के आधार पर आप अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए किसी एक विकल्प में क्लिक कर सकते है।
eMitra Rajasthan app download
  • लिंक पर क्लिक करने पर आपको नए पेज में यह ऐप खुल जाएगा।
  • अब इंस्टाल को चुनें, इसे डाउनलोड करने के लिए।
eMitra mobile app Rajasthan
  • यह मोबाइल एप्लीकेशन इस प्रकार आपके डिवाइस में डाउनलोड होगा।

राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध विभागों की सेवाएं

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को आसानी से आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसमें कई विभागों की सेवाएं शामिल हैं। नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर आप पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का पता लगा सकते हैं।

  • कृषि विभाग–कृषि से संबंधित तालाब, पाइपलाइन खेत में अनुदान सब्सिडी आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • DISCOM– नए बिजली बिल हेतु कनेक्शन लेने के लिए आवेदन फॉर्म एवं बिजली बिलों के भुगतान संबंधी सेवाएं उपलब्ध है।
  • वाणिजियक कर विभाग – आरटीआई से संबंधी सेवाएं उपलब्ध।
  • निर्वाचन विभाग–   मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य सेवाएँ।
  • वित्त विभाग–  EGRAS में प्रवेश करने और चालान पंजीकृत करने की सेवाएं
  • वन विभाग – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए पर्यटक स्थलों की ऑनलाइन बुकिंग एवं अन्य सेवाएं
  • गृह विभाग– आलाव से संबंधित आवेदन फॉर्म जमा करना
  • उद्योग विभाग– EM1 और EM2 फॉर्म की ऑनलाइन फ़्लिंग
  • जयपुर विकास प्राधिकरण– कई योजनाओं हेतु फीस भुगतान करना
  • श्रम विभाग– श्रमिक श्रेणी से जुड़ी कई योजनाओं के लिए आवेदन करें
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय—खाद्य व्यापार ऑपरेटर से संबंधित सेवाएं
  • मनरेगा सेवाएँ– जॉब कार्ड से जुड़ी सेवाएं
  • नगर निगम– विभिन्न शुल्कों का भुगतान
  • पंचायती राज– आवासीय भूमि पट्टा से संबंधी सेवाएं जारी
  • पेंशन विभाग– मेडिकल बिल प्रतिपूर्ति
  • PHED– पानी कनेक्शन लेने हेतु आवेदन एवं यूटिलिटी बिल जमा करने संबंधी सेवाएं
  • पुलिस विभाग– किरायेदार सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं
  • राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड– ई फॉर्म भरने की सुविधा
  • राजस्व विभाग– आपको जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र मिल सकते हैं।
  • RSRTC– लक्जरी बस टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं
  • आरटीआई सेवाएँ
  • एसएमएस अस्पताल, जयपुर-ई मित्र पोर्टल में SMS हॉस्पिटल से संबंधित सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
  • परिवहन विभाग– से जुड़ी ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य तरह की सेवाएं
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग-डुप्लीकेट राशन कार्ड से संबंधी सेवाएं एवं राशन कूपन उपलब्ध
  • जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMRC)-स्मार्ट कार्ड बिक्री सेवाएं मौजूद
  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल)
  • पंजीकरण और टिकट-स्टाम्प ड्यूटी शुल्क
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग– से संबंधी पेंशन सेवाएं एवं योजना हेतु आवेदन उपलब्ध है।

eMitra Rajasthan रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज

उम्मीदवारों को ई-मित्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • 10 वीं की मार्कशीट
  • 100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • भामाशाह कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास

E- Mitra Apna Khata Rajasthan FAQ’s

1. ई-मित्र क्या है?

ई मित्र पोर्टल का उद्देश्य राजस्थान राज्य के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। जिसमें जन्म, मृत्यु, जाति और निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परीक्षा शुल्क, गैस, पानी, बिजली बिल का भुगतान और अन्य सेवाओं का उपयोग ऑनलाइन किया जाता है।

2. यदि आप अपना eMitra/SSO लॉगिन आईडी भूल जाएं तो क्या करें?

SSO पोर्टल पर जाएं, “फॉर्गेट पासवर्ड” पर क्लिक करें, और अपने जन आधार से जुड़े रजिस्टर मोबाइल नंबर या ईमेल का उपयोग करके इसे रीसेट करें।

3. राजस्थान में eMitra पोर्टल पर रजिस्टर करने की फीस है?

eMitra पर रजिस्टर करना फ्री है। लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक सेवा के लिए यूज़र्स से 50 रुपये की मामूली फीस ली जाती है।

4. ई मित्र पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?

ई मित्र पर कई तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी प्रमाण पत्र, बिल भुगतान, बैंकिंग सेवाएं, और परीक्षा संबंधी सेवाएं शामिल हैं. इसके अलावा, ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर अब विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं|

Categories Apna Khata Rajasthan Services Tags e Mitra Login, E Mitra portal login, e Mitra Registration, E Mitra SSO, eMitra app official download, eMitra mobile app Rajasthan, ई-मित्र ऐप कैसे डाउनलोड करें, ई-मित्र लॉगिन करें

About Us

Contact Us

Disclaimer

T & C

Privacy Policy

Sitemap

Copyright © 2025 · Apna Khata Mitra - All Rights Reserved